Tuesday, February 25, 2020

यह शक्ति कौन सी है? इसका जीवन मे क्या महत्व है?

भाग 2
जैसे आप पीछले भाग मे जीवन क्या है? सफल जीवन क्या है? पढे की यह शक्ति हमारे जीवन मे सुख समृद्धि आनन्द सपने सारे सच हो सकते है, पर कैसे? जानने के लिये आखिर शब्द तक पढे--
“मैं नहीं जानता कि यह कौन सी शक्ति है; मैं तो केवल इतना जानता हूँ कि यह है।”
अलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल (1847–1922)
टेलीफ़ोन के आविष्कारक

जीवन के दो हि पहलू है-
जीवन सरल-सहज है, क्योंकि जीवन में केवल दो ही तरह की चीज़ें होती हैं : सकारात्मक चीज़ें नकारात्मक चीज़ें। आपके जीवन का हर क्षेत्र – चाहे यह आपका स्वास्थ्य हो, आर्थिक स्थिति हो, लोगों से संबंध हों, काम-धंधा हो या सुख-शांति हो – आपके लिए या तो सकारात्मक है या फिर नकारात्मक है। आपके पास पैसा या तो बहुत ज़्यादा है या बहुत कम है। आप या तो पूरी तरह स्वस्थ हैं या अस्वस्थ हैं। लोगों से आपके संबंध या तो मधुर हैं या कटु हैं। आपका काम-धंधा या तो रोमांचक और सफल है, या फिर असंतोषजनक और असफल है। आप या तो हमेशा ख़ुश रहते हैं या अधिकांश समय त्योरियाँ चढ़ाए रहते हैं। अच्छे वर्ष या बुरे वर्ष, अच्छे समय या बुरे समय, अच्छे दिन या बुरे दिन।

हमारा जीवन अधिकतर अभाव मे क्यो है? 
यदि आपके जीवन में सकारात्मक चीज़ें कम और नकारात्मक चीज़ें अधिक हैं, तो कहीं न कहीं, कोई न कोई गड़बड़ है – और आपको यह बात मालूम होती है। जब आप सुखी लोगों को मनचाही चीज़ों से भरे बेहतरीन जीवन का आनंद लेते देखते हैं, तो आपके मन में विचार आता है कि आपको भी ऐसा ही जीवन जीने का हक़ है। और आप सही सोचते हैं! वाक़ई आप मनचाही चीज़ों से भरे बेहतरीन जीवन के हक़दार हैं।

समृद्ध व्यक्ति आखिर क्या अलग करता है? 
बेहतरीन जीवन जीने वाले अधिकांश लोगों को यह मालूम नहीं होता कि इसे पाने के लिए उन्होंने क्या किया है। लेकिन उन्होंने कुछ तो किया था। सच तो यह है कि उन्होंने उस शक्ति का इस्तेमाल किया था, जिसकी वजह से जीवन में हर अच्छी चीज़ मिलती है…
क्या यह नियम अपवाद है? 
इस नियम का कोई अपवाद नहीं है। जिस भी व्यक्ति का जीवन बेहतरीन है, उसने इसे हासिल करने के लिए प्रेम की शक्ति का इस्तेमाल किया था।प्रेम ही वह शक्ति है, जिसकी वजह से आपको जीवन की सभी सकारात्मक और अच्छी चीज़ें मिलती हैं!
मानव जाति की शुरुआत से ही प्रेम के बारे में बहुत कुछ लिखा और कहा गया है। हर धर्म ने प्रेम को ऊँचा दर्जा दिया है। हर महान चिंतक, दार्शनिक, धर्मगुरु और लीडर ने इसकी महिमा का बखान किया है। लेकिन हममें से अधिकांश लोग उनकी गूढ़ बातों के पीछे छिपे वास्तविक अर्थ को नहीं समझ पाए। यह बात सच है कि उन्होंने अपने युग के लोगों को ध्यान में रखकर अपना संदेश दिया था, लेकिन वह संदेश अमर है और हर युग के लोगों पर लागू होता है। उनका संदेश आज के संसार में भी सच है, प्रासंगिक है। प्रेम सचमुच सबसे बड़ी शक्ति है, क्योंकि जब आप प्रेम करते हैं, तो आप बह्मांड की महानतम शक्ति का इस्तेमाल कर रहे हैं।


प्रेम की शक्ति

“अदृश्य होने के बावजूद प्रेम भी वायु या जल जितना ही वास्तविक है। यह एक सक्रिय, जीवंत और गतिशील शक्ति है… समुद्र की तरह ही प्रेम भी लहरों और धाराओं में चलता है।”
प्रेंटिस मलफ़ोर्ड (1834–1891)
नव विचारवादी लेखक

संसार के महानतम चिंतकों और धर्मगुरुओं ने जिस प्रकार के प्रेम का संदेश दिया है, वह अधिकांश लोगों के प्रेम की परिभाषा से बहुत अलग है। इसका अर्थ केवल अपने परिवार वालों, मित्रों और प्रिय वस्तुओं से प्रेम करना ही नहीं है। यह इससे बढ़कर है, क्योंकि प्रेम सिर्फ़ भावना ही नहीं है : प्रेम तो एक सकारात्मक शक्ति है। प्रेम कमज़ोर, नाज़ुक या कोमल नहीं होता! प्रेम तो जीवन की सकारात्मक शक्ति है! प्रेम ही हर सकारात्मक और अच्छी चीज़ की बुनियादी वजह है। जीवन में सैकड़ों अलग-अलग सकारात्मक शक्तियाँ नहीं हैं; सिर्फ़ एक ही शक्ति है – और वह है प्रेम।

यह शक्ति भौतिकी का हिस्सा है? 
गुरुत्वाकर्षण और विद्युत-चुंबकत्व जैसी प्राकृतिक शक्तियाँ हमारी इंद्रियों को दिखाई नहीं देतीं, लेकिन उनकी प्रबल शक्ति के बारे में कहीं कोई शंका या विवाद नहीं है। इसी तरह प्रेम की शक्ति भी हमें दिखाई नहीं देती, लेकिन यह दरअसल किसी भी प्राकृतिक शक्ति से ज़्यादा शक्तिशाली है। इस विषय के बारे मे हम Quantum Physics से जान सकते है, और  इसकी शक्ति के प्रमाण संसार में हर जगह देखे जा सकते हैं। प्रेम के बिना जीवन ही संभव नहीं है।
सोचे अगर प्रेम ना होता तो क्या होता? 
इस प्रश्न के बारे में ज़रा एक पल विचार करें : प्रेम के बिना संसार कैसा होता? पहली बात तो यह है कि यदि प्रेम नहीं होता, तो आप इस दुनिया में आ ही नहीं पाते। प्रेम के बिना आप पैदा ही नहीं हो सकते थे। आपके परिवार के सदस्य और मित्र भी पैदा नहीं होते। सच तो यह है कि हमारे इस ग्रह पर एक भी व्यक्ति पैदा नहीं होता। यदि आज प्रेम की शक्ति किसी कारण थम जाए, तो विश्व की जनसंख्या कम होने लगेगी और अंतत: पूरी मानव जाति ख़त्म हो जाएगी।
क्या प्रेम के बिना जीवन असम्भव है?
हा ऐसा हि है- प्रेम के बिना इस जीवन मे कुछ भी नहि है, यहा तक इस धरती पर आस्तित्व सम्भव हि नहि है , जो मानव हृदय के प्रेम की बदौलत ही हर खोज, आविष्कार और सृजन संभव हुआ। यदि राइट बंधुओं का प्रेम नहीं होता, तो हम हवाई जहाज़ में नहीं उड़ पाते। यदि वैज्ञानिकों, आविष्कारकों और खोजियों का प्रेम नहीं होता, तो हम विद्युत, अग्नि और प्रकाश के बिना ही रह रहे होते। हम कार या मोटर साइकल नहीं चला पाते। हम फ़ोन, बिजली से चलने वाले उपकरणों या प्रौद्योगिकी के किसी भी आविष्कार का इस्तेमाल नहीं कर पाते, जिनकी वजह से जीवन ज़्यादा सुविधाजनक और आरामदेह बनता है। वास्तुविदों और भवन-निर्माताओं का प्रेम नहीं होता, तो मकान, इमारतें या शहर नहीं बन पाते। प्रेम नहीं होता, तो दवाएँ, डॉक्टर या आपातकालीन सुविधाएँ भी नहीं होतीं। कोई शिक्षक, स्कूल या शिक्षा भी नहीं होती। कोई पुस्तक, पेंटिंग और संगीत भी नहीं होता, क्योंकि इन सभी को प्रेम की सकारात्मक शक्ति द्वारा ही बनाया जाता है। अपने चारों ओर नज़र डालें। आपको मानव-निर्मित जो भी चीज़ दिखती है, उसका अस्तित्व प्रेम के अभाव में संभव ही नहीं था।


“अगर आप प्रेम को हटा लें, तो हमारी पृथ्वी क़ब्रिस्तान बन जाएगी।”
रॉबर्ट ब्राउनिंग (1812–1889)
कवि
हम अगले भाग प्रेम कि शक्ति हि आपको चलाती है
ये ब्लाग कैसा लगा comment करके जरुर बताये,
यह लेख ''The Power''पुस्तक से है ,जिसका लेखक Rhonde Bryne है,
जो आप सभी के जीवन मे सकरात्मक बद्लाव लायेगी!  आगे के सभी अध्याय मे हम ये सिखे कि जीवन कैसे जीना है...
Dharmendra Vishwakarma

Wednesday, February 19, 2020

जीवन क्या है ?/सफल जीवन क्या है?

1-शक्ति जो हम सभी के साथ है- जो जीवन मे हर प्रकार कि खुशियो से भर सकता है-
आप सभी के लिये एक नये अध्याय से शुरु करते है जो जीवन के एहसास और खुशीया जो सच मे जीवन क अर्थ है  और वो एक अद्‌भुत जीवन जीने के लिए बनाया गया है!

जीवन क्यो मिला है? 
जीवन हर मनचाही और प्रिय चीज़ पाने के लिए बनाया गया है। आपको इस तरह बनाया गया है कि आपका काम रोमांचक हो और आप अपनी सभी मनचाही चीज़ें हासिल कर सकें। अपने परिवार और मित्रों के साथ आपके मधुर संबंध रहें। परिपूर्ण और सुखी जीवन जीने के लिए पर्याप्त धन-संपत्ति हो। आपको इस तरह बनाया गया है कि आप इसी जीवन में अपने सपने साकार कर सकें – सारे सपने! अगर आपके मन में सैर-सपाटे की प्रबल इच्छा है, तो आपको सैर-सपाटे के लिए ही बनाया गया है। अगर आपके मन में कोई व्यवसाय करने की प्रबल इच्छा है, तो आपको व्यवसाय करने के लिए ही बनाया गया है। अगर आप डांस, नौकायन या इतालवी भाषा के अध्ययन से प्रेम करते हैं, तो आपको इसी के लिए बनाया गया है। यदि आपके मन में संगीतकार, वैज्ञानिक, उद्यमी, आविष्कारक, कलाकार, अभिभावक आदि बनने की प्रबल इच्छा है, तो आपको इसी के लिए बनाया गया है!

हर दिन जीवन कैसा होना चाहिए? 
जीवन जो है हर दिन जागने पर आपके मन में उमंग और रोमांच का सैलाब होना चाहिए, क्योंकि आप जानते हैं कि दिन भर आपके साथ बेहतरीन चीज़ें होंगी। आपको खिलखिलाने और ख़ुशियों से भरपूर जीवन जीने के लिए बनाया गया है। आपको शक्तिशाली और सुरक्षित महसूस करने के लिए बनाया गया है। आपको अपने अमूल्य होने का एहसास रखने और अपने बारे में अच्छा महसूस करने के लिए बनाया गया है। ज़ाहिर है, समय-समय पर आपके जीवन में चुनौतियाँ भी आती हैं। उन चुनौतियों को भी आप ही के लिए बनाया गया है, ताकि आप विकास कर सकें। लेकिन यह न भूलें कि आपको समस्याओं और चुनौतियों से उबरने के लिए बनाया गया है। आपको जीवन भर जीतने के लिए बनाया गया है! आपको सुखी होने के लिए बनाया गया है! आपको अद्‌भुत जीवन जीने के लिए बनाया गया है!

जीवन इस लिये नहि बना कि आप दुखी रहे? 
आपको जीवन भर संघर्ष करते रहने या दुखी रहने के लिए नहीं बनाया गया है। आपको ऐसा जीवन जीने के लिए नहीं बनाया गया है, जिसमें ख़ुशी के पल गिने-चुने हों और कभी-कभार ही आएँ। आपको सप्ताह में पाँच दिन अपनी नीरस नौकरी में थके-थके रहने और वीकएंड्‌स पर ही क्षणिक ख़ुशी महसूस करने के लिए नहीं बनाया गया है। आपको सीमित ऊर्जा के साथ जीने और हर शाम थकान से चूर रहने के लिए नहीं बनाया गया है। आपको चिंता करने या डरने के लिए नहीं बनाया गया है। आपको कष्ट उठाने के लिए इस धरती पर नहीं भेजा गया है। आपको इस उद्‌देश्य से जीवन नहीं दिया गया है! आपको तो जीवन का हर अनुभव लेने और हर मनचाही चीज़ पाने के लिए बनाया गया है! साथ ही आपको ख़ुशी, स्वास्थ्य, ज़िंदादिली, रोमांच और प्रेम से सराबोर रहने के लिए भी बनाया गया है… क्योंकि यह जीवन अद्‌भुत है!

आप पा सकते है, जो आप चाहे? कैसे?
आपके मन में जो भी बनने, करने या पाने की प्रबल इच्छा है – यानी आपके सपनों का जीवन – वह हमेशा आपकी उम्मीद से कहीं ज़्यादा क़रीब है, क्योंकि हर मनचाही चीज़ पाने की शक्ति आपके भीतर ही है!



“एक सर्वोच्च और नियंत्रणकारी शक्ति इस असीम ब्रह्मांड में फैली हुई है और इस पर शासन करती है। आप इस शक्ति का हिस्सा है।”
और यहि शक्ति हम इस लेख के अनेक भाग से सीखे! जारी रहेगा मिलते है इस लेख के दुसरे भाग मे..
यह सक्ति कौन सी है

यह लेख ''The Power''पुस्तक से है ,जिसका लेखक Rhonde Bryne है,
जो आप सभी के जीवन मे सकरात्मक बद्लाव लायेगी!  आगे के सभी अध्याय मे हम ये सिखे कि जीवन कैसे जीना है...
Dharmendra Vishwakarma

तुम्हारी ज़िंदगी रो रही है — जब तुम हर दिन खुद को पोर्न की लत में खो रहे हो

😔 परिचय: एक सच्चाई जो दिल तोड़ देती है तुम्हें पता भी नहीं चलता... हर बार जब तुम पोर्न देखते हो, हर बार जब तुम एकांत में उस आदत में डूबत...